Spread the love

सरायकेला: सरायकेला प्रखंड अंतर्गत ऊकरी मोड़ स्थित झामुमो प्रखंड कार्यालय में सोमवार को खरसावां विधायक दशरथ गागराई की पत्नी बसंती गगराई ने नवनिर्वाचित सरायकेला प्रखंड टू एवं गम्हरिया प्रखंड दो के महिला मोर्चा की अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं सचिव को सम्मानित करते हुए बधाई दी।

जानकारी हो कि रविवार को सरायकेला के टाउन हॉल में आयोजित सरायकेला विधानसभा क्षेत्र स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया था। जिसमें सरायकेला प्रखंड दो एवं गम्हरिया प्रखंड दो के लिए झामुमो महिला मोर्चा की अध्यक्ष, सचिव एवं उपाध्यक्ष का सर्वसम्मति से निर्वाचित किया गया। जिसमें गम्हरिया प्रखंड के लिए धनेश्वरी महतो को अध्यक्ष, देवकी महतो को उपाध्यक्ष, पूजा नायक को सचिव निर्वाचित किया गया।

खरसावां विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सरायकेला प्रखंड दो महिला मोर्चा के लिए सविता महतो को अध्यक्ष, दुर्गा मनी सरदार को उपाध्यक्ष एवं पिंकी सरदार को सचिव बनाया गया। बासंती गागराई ने कहा ये महिला नेत्री झामुमो संगठन को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएंगी। समाज को आगे बढ़ाने में महिलाएं अहम भूमिका निभा रही हैं। त्रिस्तरीय पंचायत राज में महिलाओं को विभिन्न पदों पर आरक्षण दिया गया है। ताकि महिलाओं को बराबर का सम्मान मिले और पुरुषों के साथ मिलकर विकास कार्य को आगे बढ़ाएं। कार्यक्रम का संचालन केंद्रीय सदस्य सुधीर महतो ने किया। मौके पर लक्ष्मी सरदार समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Advertisements

You missed