Advertisements

सरायकेला। राजनगर के सिजुलता -कुनाबेडा मार्ग पर सोमवार तड़के एक मैक्सिमो सवारी गाड़ी अनियंत्रित होकर नीम के पेड़ से जा टकराई। जिसमें चालक मेघनाथ पांडे गंभीर रूप से घायल हो गया। सीट बेल्ट के कारण उसकी जान तो बच गई परंतु स्टेरिंग में फंसे रहने के कारण उसे लगभग डेढ़ घंटे बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से बाहर निकाला जा सका। गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे तुरंत टीएमएच जमशेदपुर भेज दिया गया है।

