Advertisements
Spread the love

सरायकेला: सरायकेला के दुगनी में रविवार देर रात को दो पुलिसकर्मी 25 वर्षीय प्रिंस कुमार राम और 25 वर्षीय राहुल कुमार राय अनियंत्रित होकर बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद दोनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए सरायकेला सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां दोनों घायलों का इलाज जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार दोनों पुलिसकर्मी एक ही बाइक से जमशेदपुर की ओर से सरायकेला की ओर आ रहे थे। इसी दौरान दुगनी में बाइक का चक्का स्किट करने के कारण बाइक का संतुलन खोने से अनियंत्रित होकर दोनों रोड पर गिर पड़े। जिसमें दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद सरायकेला पुलिस भी सदर अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी हासिल की।

You missed

राजनगर : पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के नेतृत्व में निकाला गया तिरंगा यात्रा…