Spread the love

माता के दरबार में मंत्री चंपाई सोरेन ने मत्था टेका

राज्य के खुशहाली की मंगलकामना की

सरायकेला। महाष्टमी पर सरायकेला पहुंचे राज्य के आदिवासी कल्याण एवं परिवहन मंत्री चंपाई सोरेन आस्था और भक्ति के रंग से ओतप्रोत दिखे। इस दौरान उन्होंने सरायकेला नगर क्षेत्र के विभिन्न पूजा पंडालों में पहुंच कर मां दुर्गा के दर्शन करते हुए राज्य एवं क्षेत्र के सुख शांति एवं समृद्धि सहित खुशहाली की मंगलकामना की। सर्वप्रथम इंद्रटांडी स्थित श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा मंडप पहुंचे। जहां मां दुर्गा के दर्शन करते हुए उन्होंने मां की महिमा पर जमकर अपनी भावना व्यक्त की।

 

उन्होंने कहा कि शक्ति स्वरूपा मां के कारण ही आज हम सभी कोरोना से सुरक्षित है। मां की कृपा से ही हर मानव और सृष्टि का कल्याण संभव है। मां चाहे वह घर में रहने वाली हो या फिर धरती माता या शक्ति और समृद्धि के लिए तथा दुष्टो एवं दूराचारियों का नाश करने के लिए मां दुर्गा, धन एवं वैभव के लिए मां लक्ष्मी या फिर विद्या एवं बुद्धि के लिए मां सरस्वती सभी पूजनीय हैं। उन्होंने कहा कि घर में रहने वाली मां पूरे परिवार के बेहतरी के लिए सहयोग और मार्गदर्शन का कार्य करती हैं। मां हर रूप में सहयोग और कल्याण करने वाली होती है। उन्होंने मां की आराधना और आस्था के बीच वर्तमान परिस्थितियों के अनुरूप अपने उत्साह पर संयम रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि पूजा आराधना जरूरी है लेकिन कोरोना से सुरक्षा के लिए कोरोना गाइडलाइन का पालन करना भी अत्यंत जरूरी है। मौके पर उन्होंने सभी से अपील की कि कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करते हुए मां दुर्गा के दर्शन और पूजा अर्चना करें। ताकि हम सभी कोरोना से सुरक्षित रहते हुए कोरोना को मात देने में भी कामयाब रह सके।

इसके पश्चात मंत्री चंपाई सोरेन इंद्रटांडी स्थित श्री श्री सरायकेला दुर्गा पूजा पंडाल पहुंचे। जहां भक्ति भाव से मां दुर्गा की आराधना करते हुए भक्तों से भी मिले। जिसके बाद मंत्री चंपाई सोरेन श्री श्री पब्लिक दुर्गा पूजा मंडप पहुंचे। जहां परंपरागत गाजे-बाजे और आदिवासी नृत्य उनका स्वागत किया गया। श्री श्री पब्लिक दुर्गा पूजा मंडप में मत्था टेकते हुए उन्होंने सर्व मंगल कामना की प्रार्थना की। इस दौरान झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि सोनाराम बोदरा, झामुमो युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सानंद आचार्य उर्फ टुलु, लिपू महन्ती, शंभू आचार्य ,भोला महंती, आयोजक समिति के रंजीत आचार्य विष्णु देव प्रसाद सिंह सहित अन्य सभी दर्जनों की संख्या में मौजूद रहे।

Advertisements

You missed