Advertisements
Spread the love

सरायकेला-खरसावां (संजय मिश्रा) उपायुक्त अरवा राजकमल ने बुधवार को दुगनी स्थित आर्चरी एकेडमी का निरीक्षण किया।

Advertisements

इस दौरान उन्होंने एकेडमी भवन परिसर, खेल मैदान, कक्षा और जिम इत्यादि का निरीक्षण किया। मौके पर उन्होंने एकेडमी परिसर के रिनोवेशन और छात्र छात्राओं को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए राज्य स्तरीय संबंधित विभाग एवं जिला स्तर से समन्वय स्थापित कर विभागीय कार्यवाही सुनिश्चित करने की बात कही।

उन्होंने कहा कि आर्चरी अकैडमी में उपलब्ध छात्र छात्राओं के बेहतरी के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
इस अवसर पर पेप्सी प्राइवेट लिमिटेड आदित्यपुर के तत्वाधान आर्चरी एकेडमी परिसर में उपायुक्त सहित अपर उपायुक्त सुबोध कुमार ने पौधारोपण किया। मौके पर कंपनी के तत्वाधान आर्चरी एकेडमी परिसर में कुल 500 पौधों का रोपण किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में जिला खेल पदाधिकारी संजीत कुमार, डिस्टिक स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव मोहम्मद दिलदार, तीरंदाजी संघ के सचिव सुमंत चंद्र मोहंती, प्रशिक्षक बीएस राव, हिमांशु मोहंती, बलराम महतो, संजय सुंडी, प्रभाकर मंडल, पेप्सी के प्रतिनिधि हेमंत कौशिक, गोपीनाथ, वेंकटेश्वर राव, अंतर्राष्ट्रीय तीरंदाज गोरा हो, सुमित कुमार मिश्रा एवं विनोद स्वांसी सहित अन्य खिलाड़ी उपस्थित रहे।

You missed

जमशेदपुर : लखाईडीह के ग्राम प्रधान कान्हु राम टुडू को बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी ने किया सम्मानित