Spread the love

सरायकेला- खरसावां (संजय मिश्रा ) सरायकेला नगर पंचायत के उपाध्यक्ष सह भारतीय जनता पार्टी के जिला कोषाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी के साथ बीते दिनों सरायकेला क्षेत्र में हुई मारपीट और दुर्व्यवहार की घटना को लेकर भाजपाइयों में आक्रोश है।

इसे लेकर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी बृहस्पतिवार को मनोज कुमार चौधरी के आवास पर पहुंचे। और उनका हाल जाना। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष विजय महतो, जिला संगठन प्रभारी जेबी तुबिद, सहित पूर्व जिला अध्यक्ष उदय सिंहदेव, ज़िला परिषद अध्यक्षा शकुंतला महाली, एसटी मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष गणेश महाली, आदित्यपुर नगर निगम के उपमहापौर बॉबी सिंह एवं अन्य भाजपाई भी आवास पर पहुंचे। मौके पर डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने जिले में जंगलराज की स्थिति बताई। उन्हें कहा कि जब यहां एक जनप्रतिनिधि सुरक्षित नहीं है तो आम जनता कैसे सुरक्षित रह सकती हैं। उन्होंने घटना की कड़ी निंदा करते हुए प्रशासन और पुलिस से मांग की कि मामले पर अविलंब कार्रवाई करते हुए दोषियों को गिरफ्तार किया जाए। अन्यथा भाजपा इस मामले को लेकर व्यापक रूप से आंदोलन करेगी। जिला संगठन प्रभारी जेबी तुबिद ने कहा कि पूरे घटनाक्रम को देखते हुए लग रहा है कि जिले की प्रशासन और पुलिस मामले को लेकर संवेदनशील नहीं है। उन्होंने उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच करते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

You missed

#ईडी #भारतीय सेना #सीबीआई #आर्मी #फौजी #दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चुनाव चोरी छत्तीसगढ़ जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी डकैती दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद नारी उत्पिड़न पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो मजदूर आंदोलन राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग हत्या

जमशेदपुर : कपाली क्षेत्र के मेडिकल स्टोर में बंदूक के नोक पर हूई लुट-पाट…