Spread the love
 सरायकेला नगर पंचायत क्षेत्र को सभी नागरिक सुविधाओं से लैस करने की कवायद जारी है। इसी के तहत सरायकेला नगर पंचायत के निवासियों के लिए स्वस्थ एवं तंदुरुस्त शरीर की सोच एवं खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नगर पंचायत क्षेत्र में खेल मैदान निर्माण को लेकर तैयारी की जा रही है। जिसे लेकर विभागीय स्तर पर जमीनी चिन्हितिकरण का कार्य पूरा कर लिया गया है। इस संबंध में सरायकेला अंचलाधिकारी सुरेश प्रसाद सिन्हा ने अपर उपायुक्त सुबोध कुमार को पत्र लिखकर जमीन चिन्हितिकरण की सूचना दी है। जिसके तहत सहकरा नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत मौजा नगरपालिका के वार्ड संख्या 3 स्थित थाना संख्या 301, खाता संख्या 109 एवं खेसरा संख्या 312 के कुल 3.67 एकड़ भूमि में से डेढ़ एकड़ भूमि को खेल मैदान निर्माण के लिए चिन्हित किया गया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए सरायकेला नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी राजेंद्र प्रसाद गुप्ता ने बताया है कि जमीनी चिन्हितिकरण का कार्य पूरा कर लिया गया है। और खेल मैदान निर्माण को लेकर 1 सप्ताह के भीतर डीपीआर तैयार कर स्वीकृति के लिए विभाग को भेजा जाएगा।

आउटडोर गेम्स के लिए प्रस्तावित खेल मैदान साबित होगा मील का पत्थर

सरायकेला नगर पंचायत क्षेत्र में पूर्व से ही जिला का भव्य जिला स्तरीय बिरसा मुंडा स्टेडियम है। परंतु विभिन्न प्रकार के खेलों की सुविधाओं से लैस नहीं हो पाया है। बताया जा रहा है कि प्रस्तावित खेल के मैदान के डेढ़ एकड़ खेल भूमि पर फुटबॉल, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, क्रिकेट, बैडमिंटन सहित अन्य खेलों के लिए कोर्ट एवं प्ले ग्राउंड बनाते हुए सुविधाओं का विकास किया जाएगा।

खेल प्रतिभाओं को निखरने का मिलेगा अवसर

नगर पंचायत क्षेत्र के लिए विशेष खेल के मैदान होने से स्थानीय जनों और खेल प्रतिभाओं में उल्लास देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि इसके माध्यम से नगर पंचायत वासियों के लिए स्वस्थ एवं तंदुरुस्त शरीर की कामना के दिशा में लाभ मिल सकेगा। वही पूर्व के खिलाड़ियों का मनोबल भी बढ़ेगा। इसके साथ ही नगर पंचायत क्षेत्र के खेल प्रतिभाओं को निखरने का भरपूर अवसर मिल सकेगा।
Advertisements

You missed