Spread the love

सरायकेला। बीते 20 से 22 अक्टूबर तक दिल्ली में आयोजित प्रथम राष्ट्रीय ग्रिपिंग कुश्ती प्रतियोगिता 2021 में सरायकेला खरसावां जिले का धमाकेदार प्रदर्शन रहा है।

 

जिसमें जिले के कुकरू प्रखंड निवासी सुचांद महतो ने झारखंड के लिए एकमात्र स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। इस प्रकार झारखंड की टीम ने एक स्वर्ण, दो रजत और कुल 12 कांस्य पदक हासिल किए हैं। झारखंड टीम के कोच दिलीप गुप्ता ने टीम की राष्ट्रीय स्तर पर प्राप्त सफलता को लेकर संतोष एवं खुशी जाहिर की है।
प्रथम राष्ट्रीय ग्रिपिंग कुश्ती प्रतियोगिता 2021 में झारखंड की टीम में शामिल सरायकेला खरसावां जिले के कुकरू प्रखंड अंतर्गत सुचांद महतो ने अंडर-14 में स्वर्ण पदक, सरायकेला खरसावां जिले के कुकरू प्रखंड अंतर्गत अमित महतो ने अंडर-15 में रजत पदक एवं पूर्वी सिंहभूम के मंजीत सिंह ने सीनियर कैटेगरी में रजत पदक हासिल किया है। इसी प्रकार सरायकेला खरसावां जिले के कुकरू प्रखंड अंतर्गत नीलम महतो ने अंडर-15 में, दीपक कुमार महतो ने अंडर-15 में, एमडी हासिम हुसैन अंडर-15 में, विश्वजीत महतो ने अंडर-15 में, राहुल कुमार महतो ने अंडर-15 में, रोहित कुमार महतो ने अंडर-15 में, सुभाष महतो ने अंडर-17 में, बुधनी सिंह मुंडा ने अंडर-17 में, पुष्पा सिंह मुंडा ने 20+ में, गढ़वा के कार्तिक कुमार ने अंडर-20 में, पश्चिमी सिंहभूम के एमडी सैफ अंसारी ने सीनियर ग्रुप में तथा रांची के अवेश आलम ने सीनियर ग्रुप में कांस्य पदक हासिल किया है।

Advertisements

You missed