Advertisements
Spread the love

सरायकेला। सरायकेला खरसावां जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स के तत्वाधान सरायकेला नगर पंचायत क्षेत्र के व्यापारियों की सुविधा के लिए स्थानीय मारवाड़ी धर्मशाला में ट्रेड लाइसेंस शिविर का आयोजन किया गया।

 

नगर पंचायत सरायकेला कार्यालय के सहयोग से आयोजित किए गए उक्त एकदिवसीय कैंप में नगर पंचायत क्षेत्र के व्यापारियों को एक छत के नीचे ट्रेड लाइसेंस बनाने, ट्रेड लाइसेंस नवीनीकरण, होल्डिंग टैक्स एवं वाटर टैक्स जमा करने की सुविधाओं का लाभ मिला। जिसे देखते हुए व्यापारियों द्वारा दोबारा इस प्रकार के शिविर आयोजित करने का आग्रह भी किया गया।

 

इस अवसर पर चेंबर ऑफ कॉमर्स के जिला अध्यक्ष प्रदीप चौधरी, उपाध्यक्ष प्रेम अग्रवाल, महासचिव सह नगर पंचायत उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी, नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, सिटी मैनेजर सुमित सुमन एवं महेश जारिका सहित कर्मियों की उपस्थिति में व्यवसायियों को ट्रेड लाइसेंस सर्टिफिकेट प्रदान किया गया।

You missed