Advertisements

सरायकेला। बीते 22 अक्टूबर को एके-47 राइफल की सफाई के दौरान गोली लगने से घायल पुलिसकर्मी दिलीप कुमार सिंह की इलाज के दौरान कोलकाता के अस्पताल में निधन हो गया है। बताते चलें कि घटना के बाद आनन-फानन में घायल पुलिसकर्मी दिलीप कुमार सिंह को टीएमएच जमशेदपुर में भर्ती कराया गया था। जहां क्रिटिकल स्थिति को देखते हुए उन्हें कोलकाता रेफर किया गया था । बीती रात उनका निधन हो गया है।
Advertisements


