Advertisements
Spread the love

सरायकेला: सरायकेला नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 11 स्थित दिवानसाई में खेल मैदान बनाने को लेकर सोमवार को नगर पंचायत के उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी,नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, सहायक अभियंता शंभू नाथ, नगर प्रबंधक महेश जारिका, कनीय अभियंता नकुल ठाकुर एवं रामाकांत कुमार ने प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण कर जायजा लिया।

Advertisements

बताते चलें कि 15 वें वित्त आयोग के अंतर्गत दिवानसाई वार्ड संख्या 11 स्थित टाउन हॉल के पीछे खरकई नदी के किनारे खेल मैदान का बनना प्रस्तावित है। जिसके निर्माण का प्रोजेक्ट डीपीआर बनाने को लेकर अभियंताओं ने स्थल निरीक्षण किया। जिसमें नगर के कार्यपालक पदाधिकारी ने टीम को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। नगर पंचायत उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने बताया कि सरायकेला नगर पंचायत अंतर्गत खेल मैदान बनने से खेल प्रतिभाओं को उभरने का अवसर मिलेगा। खेल मैदान के कारण नदी किनारे क्षेत्र में साफ-सफाई भी बनी रहेगी। और नदी तट का संरक्षण हो सकेगा। मौके पर कई अन्य उपस्थित रहे।