Advertisements
Spread the love

सरायकेला। कोरोना महामारी के कारण बीते जनवरी 2020 में पद्मश्री सम्मान के लिए घोषित किए गए सरायकेला के छऊ गुरु शशधर आचार्य को इस वर्ष आगामी 8 नवंबर को पद्मश्री सम्मान से नवाजा जाएगा।

 

नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन दरबार हॉल में इसे लेकर आयोजित होने वाले सम्मान समारोह में राष्ट्रपति द्वारा उन्हें पद्मश्री सम्मान प्रदान किया जाएगा। राष्ट्रपति भवन द्वारा इस संबंध में पत्र के माध्यम से उन्हें सूचना दी गई है। बताते चलें कि गुरु शशधर आचार्य सरायकेला स्थित आचार्या छऊ नृत्य बिचित्रा के संस्थापक एवं प्रमुख तथा प्रतिष्ठित कलाकार रहे हैं। और अपने बाल्यकाल से ही छऊ नृत्य कला के प्रति समर्पित रहे हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए केंद्र के उपनिदेशक रंजीत आचार्य ने बताया है कि यूनेस्को द्वारा छऊ नृत्य को भारतीय सांस्कृतिक धरोहर के रूप में मान्यता दिलवाने में भी गुरु शशधर आचार्य की अहम भूमिका रही है। गुरु शशधर आचार्य को छऊ नृत्य में उत्कृष्ट कार्य तथा नई ऊंचाइयां प्रदान करने के लिए बीते वर्ष 2020 में भारत सरकार द्वारा पद्मश्री के लिए चयनित किया गया है। कोरोना महामारी के कारण बीते वर्ष सम्मान समारोह नहीं हो पाया था। जिसे लेकर इस वर्ष उन्हें पद्मश्री सम्मान दिया जा रहा है।

You missed