
वृद्धावस्था, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन का नियमित भुगतान करने में विफल है हेमन्त सरकार: डॉ दिनेशानंद गोस्वामी
संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने बहरागोड़ा स्थित अपने आवासीय परिसर में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. इस दौरान बैठक में डॉ गोस्वामी ने कार्यकर्ताओं से विभिन्न गांवों में खराब पड़े नलकूपों की सूची बनाने का आग्रह किया ताकि शीघ्र ही पेयजल एवं स्वच्छता विभाग से मिलकर नलकूपों के मरम्मतीकरण का प्रयास किया जाएगा. उन्होंने कहा वे शीघ्र ही विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान हेतु पार्टी कार्यकर्ता बीडीओ एवं सीओ से मिलेंगे. डॉ गोस्वामी ने सभी कार्यकर्ताओं से किसानों की समस्याओं विशेषकर म्यूटेशन के लम्बित मामलों को संकलित करने का आग्रह किया ताकि सीओ से मिलकर इसका त्वरित हल निकाला जा सके. बैठक को संबोधित करते हुए डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि हेमन्त सरकार वृद्धावस्था, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन का नियमित भुगतान करने में बिफल है. वृद्धावस्था पेंशन की राशि पर ही कई बुजुर्गों का जीवन निर्वाह होता है. पेंशन राशि का नियमित भुगतान न होने के कारण गरीब विधवाओं एवं बुजुर्गों को कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है. डॉ गोस्वामी ने सरकार से विगत 3 महीनों का बकाया वृद्धावस्था, विधवा तथा दिव्यांग पेंशन शीघ्र भुगतान करने की मांग की है. बैठक को जिला अध्यक्ष चंडीचरण साव ने भी संबोधित किया.

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष राजकुमार कर, वरीय भाजपा नेता सुमन कल्याण मंडल, श्रीबत्स घोष, गौरीशंकर महतो, भक्तिश्री पंडा, उत्पल पैड़, मिहिर दलाई, दीपांकर साव, अपूर्वसुंदर दास, खोकन पाल, ब्रजेश मिश्रा, प्रदीप कुमार मिश्रा, मनोज पाल, कमल कांत बेरा, प्रहल्लाद घोष, देबू सीट, टुना नायक, शांति गिरी, भबरंजन महतो, निरंजन जना, दिबाकर शर्मा, सरत नायक, शम्भू नायक, निरंजन धावरिया, राकेश पाल, सुभाष पात्र आदि उपस्थित थे.

