Advertisements
Spread the love

सरायकेला। ग्रामीणों की आस मनरेगा का विकास अभियान के तहत बृहस्पतिवार को पंचायत स्तर पर रोजगार महादिवस का आयोजन किया गया। इसके तहत सरायकेला प्रखंड के सभी 14 पंचायतों में रोजगार महादिवस का आयोजन किया गया।

Advertisements

 

जिसमें अभियान के तहत पंचायतों के अधिक से अधिक ग्रामीणों को रोजगार का अवसर दिया गया। इसके लिए शिविर में आए हुए अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति और महिलाओं को विशेष प्राथमिकता दी गई। ग्रामीणों को निर्देश दिया गया कि गांवों के सभी टोलों में अधिक से अधिक योजनाओं का क्रियान्वयन करें। मौके पर शिविर में आए ग्रामीणों का नया जॉब कार्ड एवं जॉब कार्डों का नवीनीकरण भी किया गया। मौके पर शिविर में आए ग्रामीणों द्वारा सुझाव भी दिए गए। और ग्रामीणों की शिकायतों का निष्पादन भी शिविर में किया गया। इस अवसर पर सरायकेला प्रखंड विकास पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे। साथ ही प्रखंड पर्यवेक्षक, प्रखंड कर्मी, मनरेगा कर्मी, ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधि भी शिविर में उपस्थित रहे।

You missed

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्पिड़न किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा चोरी जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

रांची : पंचायती राज का सपना धरातल में कहां तक सच हो पाया है ?