Advertisements
Spread the love

 मान्यता प्राप्त विभिन्न पार्टियों के प्रतिनिधि, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी समेत अन्य हुए शामिल।

सभी पार्टी बूथ लेवल एजेंट को करें अविलंब नियुक्त, निर्वाचक निबंधन को उपलब्ध कराएं सूची, बीएलओ से करेंगे समन्वय स्थापित।

सरायकेला: जिला समाहरणालय स्थित एनआईसी सभागार में उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी अरवा राजकमल ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक किया। इस दौरान उन्होंने मतदाता सूची विशेष पुनारनिरीक्षण कार्यक्रम के संबंध में उन्होंने लोगों को जागरूक करने की अपील की। उपायुक्त ने मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत ज्यादा से ज्यादा योग्य नागरिकों को मतदाता सूची में जोड़ने का निर्देश दिया। जिनकी उम्र एक जनवरी 2022 को 18 वर्ष हो जाएगी, उनका आवेदन प्राप्त करने को कहा।

Advertisements

बैठक में उपायुक्त ने विभिन्न बिदुओं पर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने रजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों को कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने सभी पार्टियों को बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) नियुक्त करने एवं उसकी सूची निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी को उपलब्ध कराने को कहा। ताकि बीएलओ एवं बीएलए आपस में समन्वय स्थापित कर कार्य को गति दें। उन्होने लोगों को वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने या सुधार हेतु सहयोग एवं जागरूक करें।

जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रियंका सिंह ने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2022 की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने मतदाता सूची में नया नाम जोड़ने, हटाने एवं स्थानांतरण करने के लिए विभिन्न प्रपत्रों की विस्तृत जानकारी दी। साथ की कहा कि मतदान करने के लिए मतदाता सूची में नाम होना आवश्यक है। कई बार ईपीक होता है लेकिन मतदाता का मतदाता सूची में नाम नहीं होने के कारण वह अपने मताधिकार का इस्तेमाल नहीं कर पाते हैं। इसलिए इस पुनरीक्षण अवधि में इसका सुधार कर ले आम जन देख लें कि मतदाता सूची में नाम उनका हैं या नहीं उसके बाद संबंधित प्रपत्र में मांगी गई जानकारी उपलब्ध कराकर बीएलओ को आवेदन जमा करें।

बैठक में मुख्य रूप से विभिन्न राजनीतिक दलों के जिलाध्यक्ष, उप निर्वाचन पदाधिकारी व अन्य संबंधित पदाधिकारी मौजूद थे।

You missed

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्पिड़न किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा चोरी जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

रांची : पंचायती राज का सपना धरातल में कहां तक सच हो पाया है ?