Advertisements
Spread the love

सरायकेला: सरायकेला-चाईबासा मुख्य मार्ग पर सरायकेला थानांतर्गत पाठानमारा के समीप शुक्रवार की रात घटी एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक 27 वर्षीय बसंत महतो व 25 वर्षीय अंबर दत्ता घायल हो गए।

Advertisements

जिसमें बसंत महतो की स्थिति गंभीर है। दुर्घटना की सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस से दोनो घायलों को सदर अस्पताल सरायकेला पहुंचाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद घायल बसंत महतो को बेहतर इलाज के लिए एमजीएम रेफर कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार चंपुवा निवासी बसंत महतो व अंबर दत्ता गम्हरिया में किराए के मकान में रहकर आदित्यपुर के किसी कंपनी में काम करते है। ये दोनो अपने बाइक पर शुक्रवार देर शाम गम्हरिया से चंपुवा जा रहे थे। इस बीच पाठानमारा के समीप अनियंत्रित गति से एक अज्ञात कार बाइक को पीछे से टक्कर मारते हुए फरार हो गया। जिसमें दोनो घायल हो गए। घायल अंबर दत्ता को हल्की चोट लगी है। जबकि बसंत महतो के सर पर गंभीर चोट है। दुर्घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात कार की खोजबीन में जूट गयी है।

You missed

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्पिड़न किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा चोरी जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

रांची : पंचायती राज का सपना धरातल में कहां तक सच हो पाया है ?