Spread the love

सरायकेला : सरायेकला के बुरुडीह स्थित श्री सीमेंट झारखंड कंपनी में बुधवार को रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में रेड क्रॉस सोसाइटी व सीएचसी खरसावां के चिकित्सको द्वारा कंपनी के पदाधिकारी व श्रमिको को प्राथमिक उपचार व सुरक्षा को लेकर प्रशिक्षण दिया गया।

Advertisements
Advertisements

 

प्रशिक्षण में प्राथमिक चिकित्सा के नियम गुण व फर्स्ट एड में क्या क्या कार्य करना चाहिए के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गयी। इसके अलावे डमी के माध्यम से सीपीआर विधि की जानकारी दी गयी। रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव देवाधिदेव चटर्जी ने बताया औद्योगिक इकाइयो में दुर्घटना होने पर तुरंत प्रभाव से घायल श्रमिको को प्रशिक्षित चिकित्सा सहायको द्वारा सहायता प्रदान की जा सकती है और तुरंत सहायता मिलने से श्रमिको की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने बताया औद्योगिक इकाइयो में कार्य कर रहे सभी श्रमिको को प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण लेना आवश्यक है। श्री चटर्जी ने उद्योग क्षेत्र के इकाइयो से अपील करते हुए कहा कि वे अपने उद्योग या कार्यालय में कार्य करने वाले प्रत्येक श्रमिको यह प्रशिक्षण अवश्य दिलवाएं। बताया प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य श्रमिको को प्राथमिक उपचार के संबंध में जागरुक करना है। मौके पर रेड क्रॉस सोसाइटी के दयाशंकर मिश्रा व सीएचसी खरसावां के चिकित्सक एवं स्टॉप नर्स उपस्थित थे।

You missed