Advertisements
Spread the love

जगन्नाथपुर में श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में मानव सृष्टि की उत्पत्ति के बारे में दी गयी जानकारी।

सरायकेला: सरायकेला प्रखंड अंतर्गत जगन्नाथपुर के गोकुल नगर में चल रहे श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के चौथे दिन गुरुवार को भागवत कथा श्रवण के लिए भारी संख्या में भक्तो की भीड़ जुटी।

Advertisements

भागवत कथा वाचक बसंत प्रधान,मुनु प्रधान व दिनेश प्रधान ने भागवत गीता पीठ करते हुए मानव सृष्टि की उत्पत्ति के संबंध में लोगों को विस्तार से बताया। कथा वाचक ने कहा कि भगवान ने सृष्टि रचना में श्रेष्ठ जीवन मानव को दिया है। मानव जीवन का उद्देश्य भागवत प्राप्ति,वैराग्य व भक्तिदान है। मुक्ति के लिए दान सर्वश्रेष्ठ धर्म है। दीन हीन, निर्बल व दरिद्र की सेवा नारायण सेवा है। मनुष्य को अपने परिवार के पालन पोषण के साथ धार्मिक कार्य का अनुष्ठान नियमित रुप से करते रहना चाहिए। कहा गया कि भागवत कथा का जो श्रवण करता है उन पर भगवान का आशीर्वाद हमेशा बना रहता है। कथावाचक द्वारा अपने संगीतमय भागवत कथा से सबको मंत्रमुग्ध कर संपूर्ण क्षेत्र को भक्तिमय कर दिया। इस दौरान भक्त व श्रोताजन झूमने लगे। जानकारी हो कि जगन्नाथपुर में 13 दिवसीय भागवत गीता पाठ का आयोजन किया गया है जिसके तहत सुबह सात बजे से दोपहर एक बजे व शाम तीन बजे से सात बजे तक कथा पाठ का संचालन हो रहा है। भागवत गीता पाठ के सफल आयोजन में जगन्नाथपुर के समस्त ग्रामीणों का सराहनीय योगदान रहा है।

You missed

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्पिड़न किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा चोरी जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

रांची : पंचायती राज का सपना धरातल में कहां तक सच हो पाया है ?