Spread the love

केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस चलाएगी जन जागरण अभियान।

सरायकेला। महंगाई एवं देश की अर्थव्यवस्था को बर्बाद करने के मामले पर कांग्रेस पार्टी द्वारा एक बार फिर से केंद्र सरकार को घेरने का प्रयास किया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी द्वारा इस मुद्दे को लेकर जन जागरण अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के दौरान केंद्र सरकार की नीतियों के कारण बढ़ रही महंगाई को जनता के बीच बताया जाएगा। कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष छोटेराय किस्कु ने बताया कि इस कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रदेश स्तर पर सभी जिला के लिए प्रभारी तथा सह प्रभारी की घोषणा की गई है। उन्होंने बताया कि सरायकेला खरसावां जिले में इस अभियान को गति देने के लिए रियाजुद्दीन खान को प्रभारी बनाया गया है। जबकि विजय यादव को सहायक प्रभारी के रूप में मनोनीत किया गया है। जिला अध्यक्ष ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा देश की अर्थव्यवस्था को बर्बाद किया जा रहा है, महंगाई आसमान छूने लगी है। जिससे आम जनता बेहाल हो चुकी है।

 

Advertisements
Advertisements

You missed