Advertisements
Spread the love

जिला पहुंची पद्मश्री छुटनी महतो का घर से लेकर द्वार तक हुआ भव्य स्वागत; सांसद प्रतिनिधि शंभू मंडल ने मिलकर कहा…..

 

सरायकेला। कभी डायन प्रताड़ना से दूत्कारी गई छुटनी महतो के पद्मश्री राष्ट्रीय सम्मान लेकर जिला पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। बृहस्पतिवार की देर शाम जिले के कांड्रा पहुंचते ही लगभग समाज के सभी लोगों ने छुटनी महतो का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। और गाजे-बाजे के साथ तकरीबन छह किलोमीटर की यात्रा करते हुए उन्हें उनके बीरबांस स्थित घर तक पहुंचाएं।

Advertisements

इस दौरान छुटनी महतो के पुत्र अतुल चंद्र महतो और पुत्रवधू भी संग रहे। जिसके बाद देर रात तक एवं शुक्रवार के पूरे दिन भी लोगों के घर पहुंच कर बधाइयां देने का दौर जारी रहा। इसी क्रम में सांसद प्रतिनिधि शंभू मंडल शुक्रवार को छुटनी महतो के आवास पर पहुंचकर उन्हें पद्मश्री की शुभकामनाएं दी। साथ ही कहा कि छुटनी महतो का नाम ही सामाजिक कुरीतियों को दूर भगाने के लिए काफी है। उनके संघर्ष की गाथा ही उनकी पहचान है। मौके पर उन्होंने छुटनी महतो से कहा कि डायन कुप्रथा जैसे सामाजिक कुरीतियों से लड़ने वालों के लिए आप प्रेरणा और रोशनी की किरण है। साथ ही इसे लेकर जिले की आइकॉन के रूप में स्थापित हुई हैं। मौके पर छुटनी महतो ने भी डायन कुप्रथा से ताउम्र संघर्ष जारी रखने की बात कही।

You missed