Advertisements
Spread the love

सरायकेला। पद्मश्री सम्मान से सम्मानित होकर सरायकेला पहुंचे शशधर आचार्य का झारखंड मुक्ति मोर्चा के नगर कमेटी द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर झामुमो जिला उपाध्यक्ष भोला महंती के नेतृत्व में सरायकेला स्थित गैरेज चौक पर माला पहनाकर और चादर भेंट कर शशधर आचार्य का स्वागत किया गया।

Advertisements

इस अवसर पर झामुमो कार्यकर्ताओं द्वारा उनके सम्मान में जमकर पटाखे भी चलाए गए। मौके पर पद्मश्री शशधर आचार्य ने कहा कि यह सम्मान सरायकेला वासियों का है। जो देश और राज्य का नाम रोशन करेगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से श्रीधर सिंहदेव, सौरव साहू, गति पड़िहारी, शहजाद आलम, सुमित पति, राहुल आचार्य, रिंकी पति, चिंकी पति, तारक महापात्र, मनीष दास, गोविंद डोगरा, मलय आचार्य, ऋषभ प्रमाणिक, कुंदन कुमार, पिंटू महापात्र, विक्रम प्रमाणिक, राजू रजक, राजा अंसारी, बीजू मोदक, मुची साथुआ सहित बड़ी संख्या में नगर वासी उपस्थित रहे।

You missed