अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने पुलवामा शहीदों को
श्रद्धांजलि दी……
सरायकेला: सरायकेला के काशी साहू महाविद्यालय में सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा पुलवामा के वीर शहीदों के सम्मान में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. अभाविप के सदस्यों ने पुलवामा जिले के लिथोपोरा में आत्मघाती हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के 40 देश के बहादुर सपूत को पुष्प से श्रद्धांजलि दी एवं दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को नमन किया गया.
Advertisements

Advertisements

अभाविप के अध्यक्ष प्रकाश महतो ने अपने संबोधन में कहा कि अपने सैनिकों पर गर्व है, देश के हर नौजवान को भारत माता की सुरक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए. देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों को बलिदान करने वाले देश के वीर सपूतों को शत शत नमन है. मौके पर लक्ष्मण महतो, राहुल महतो, शंकर महतो, जयंत, पंकज, राहुल, नरसिंह, शुशील एवं विशाल सहित कई छात्र उपस्थित रहे.

