
ग्रामीण फुटबॉल अकैडमी द्वारा श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया भगवान बिरसा मुंडा की जयंती…
सरायकेला। कोलाबीरा स्थित ग्रामीण फुटबॉल अकैडमी के तत्वाधान प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रद्धा भाव के साथ भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनाई गई। एकेडमी प्रमुख सह फुटबॉल कोच सह खूंटी लोकसभा के सांसद प्रतिनिधि भाजपा नेता शंभू मंडल के नेतृत्व में इस अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया गया। साथ ही झारखंड राज्य के लिए भगवान बिरसा मुंडा के त्याग और बलिदान को याद करते हुए उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया गया। बताते चलें कि राज्य स्थापना दिवस के साथ ही वर्ष 2000 से एकेडमी द्वारा प्रतिवर्ष भगवान बिरसा मुंडा की जयंती और राज्य स्थापना दिवस मनाया जाता आ रहा है। इस अवसर पर मुख्य रूप से शिव राम बास्के, करमु मुखी, प्रह्लाद महतो, प्रदीप सरकार, पागा सरदार, विनोद मंडल, कृष्णा मंडल, कालीपदो सरदार, जितेंद्र शर्मा, अशोक कुमार महतो, त्रिलोक महतो एवं करम चाँद सोरेन सहित दर्जनों गणमान्य और एकेडमी के फुटबॉलर मौजूद रहे।

Related posts:

