Advertisements

सरायकेला। आसमान छूती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस पार्टी द्वारा पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती 14 नवंबर से शुरू कर आगामी 29 नवंबर तक चलाए जा रहे जन जागरण अभियान का शुभारंभ सोमवार को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनाते हुए किया गया। इसके तहत कांग्रेस जिला अध्यक्ष छोटेराय किस्कू के नेतृत्व में सरायकेला बिरसा चौक स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जन जागरण अभियान का शुभारंभ किया गया। जिसमें लोगों के साथ जन संपर्क करते हुए सभी गैरेज चौक पहुंचे।
Advertisements


जहां महंगाई के खिलाफ जन जागरूकता को लेकर नुक्कड़ सभा का आयोजन भी किया गया। इसके पश्चात सीनी मोड़ पहुंच कर बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें नमन किया गया।

