Advertisements
Spread the love

बढ़ते ठंड को देखते हुए आगामी आठ जनवरी तक कक्षा 1-5 के

शैक्षणिक कार्य रहेंगे बंद : उपायुक्त….

सरायकेला Sanjay । वर्तमान में अत्यधिक ठंड एवं भीषण शीतलहरी को देखते हुए राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक मे लिए गए निर्णय के आलोक मे उपायुक्त अनन्य मित्तल ने कक्षा एक से पांच तक के शैक्षणिक कार्यों को आगामी 8 जनवरी तक बंद रखने का आदेश दिया है। उपायुक्त ने अत्यधिक ठंड एवं भीषण शीतलहरी को देखते हुए जिले के प्रारंभिक स्तर के सभी सरकारी/गैर सरकारी सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) /निजी प्राथमिक विद्यालयों में कक्षा एक से पांच तक शैक्षणिक कार्य आगामी 8 जनवरी तक बंद रखने का आदेश दिया है। उपायुक्त ने कहा है कि शीतलहरी के कारण बच्चों को ठंड और बीमारी से बचाने के लिए कक्षा एक से पांच तक के शैक्षणिक कार्य को बंद करने का फैसला लिया गया है।

उन्होंने कहा कि निर्धारित तिथि के बाद 9 जनवरी से कक्षाएं पूर्ववत संचालित होगी। इस संबंध में विभाग के अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दे दिया गया है। उन्होंने कहा है कि इस अवधि में शिक्षक विद्यालय में उपस्थित होकर सभी अभिलेख अद्यतन करेंगे एवं ऑनलाईन डाटा इंट्री करेंगे। गरीब बच्चों के खाद्य सुरक्षा के आलोक में कक्षा एक से पांच के बच्चों को इस अवधि में मध्याह्न भोजन (एमडीएम) उपलब्ध कराया जाएगा।

You missed

#दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News उत्पिड़न कोडरमा कोयलांचल कोल्हान खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका देवघर धनबाद पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक पर्यावरण/ग्लोबल वार्मिंग/वृक्षारोपण पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता मौसम और मानसुन राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

घाटशिला : मंच ‘सक्रिय संवेदना’ ने घाटशिला शहरी क्षेत्र के अव्यवस्थित ड्रेनेज पर कहा