Spread the love

कांग्रेस के जन जागरण अभियान के तहत

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर पहुंचे सरायकेला कहा…..

सरायकेला। पेट्रो उत्पादों में बढ़ रही कीमतों के बीच बढ़ रही महंगाई के मुद्दे पर केंद्र की भाजपा सरकार को घेरने तथा आम लोगों के बीच जन जागरण करने के उद्देश्य से कांग्रेस पूरे प्रदेश में 14 से 29 नवंबर तक जन जागरण अभियान चला रही है। इस दौरान शहर से लेकर गांव कस्बों और बूथों तक कांग्रेसी नेता जन जागरण अभियान के जरिए जाकर लोगों को महंगाई की वास्तविक हालात और केंद्र सरकार की नाकामी के बारे में बता रहे हैं।

Advertisements

 

इसी अभियान के तहत मंगलवार को झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के नेतृत्व में कांग्रेस के कई बड़े नेता व कार्यकर्ता सरायकेला पहुंचकर जन जागरण अभियान चलाया। इस अभियान में प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की, जलेश्वर महतो, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, सिंहभूम के सांसद गीता कोड़ा समेत कई नेता शामिल हुए। बिरसा चौक पर बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद इस अभियान की शुरुआत की गई। जिसके तहत बिरसा चौक से गैरेज चौक तक सभी नेताओं ने जन जागरण अभियान के तहत पैदल मार्च किया। उसके उपरांत गैरेज चौक पर एक नुक्कड़ सभा के माध्यम से सभी नेताओं ने महंगाई के कारण हो रही आम लोगों की परेशानी को उजागर करते हुए भाजपा पर जमकर निशाना साधा।

कांग्रेस के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की लगातार कीमतें बढ़ रही है। जिस कारण आम लोगों की हालत काफी खराब हो गई है। यही नहीं इस महंगाई के कारण अब लोग आत्महत्या करने लगे है।बावजूद……..
इसके केंद्र की भाजपा सरकार सोई है और आम लोगों कोई राहत नहीं दे रही है। वही उन्होंने हाल में पद्मश्री से सम्मानित अभिनेत्री कंगना रनौत द्वारा कई स्वतंत्रता सेनानियों के अपमान किए जाने का आरोप लगाते हुए उन्होंने केंद्र सरकार से उनका पद्मश्री छीनने तथा गिरफ्तार करने की मांग की। हालांकि कांग्रेस के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने सलमान खुर्शीद द्वारा हाल में प्रकाशित पुस्तक में हिंदू और हिंदुत्व को लेकर की गई व्याख्या पर छिड़ी बहस पर कुछ भी टिप्पणी करने से इनकार किया और कहा कि जब वह किताब पढ़ेंगे तब इस बारे में बोलेंगे। वही अपने संबोधन में सिंहभूम सांसद गीता कोड़ा ने कहा कि बड़े-बड़े वादे कर केंद्र की भाजपा सरकार सत्तासीन हुई थी। लेकिन सत्ता प्राप्त करने के बाद वह सारे वादे भूल गई है और आम जनता पर महंगाई का बोझ लाद शोषण कर रही है। यही कारण है कि कांग्रेस पार्टी पूरे प्रदेश में जन जागरण अभियान के जरिए लोगों को सच्चाई से रूबरू करा रही है और केंद्र के भाजपा सरकार की नाकामी गिना जा रही है।
Advertisements

You missed