
सरायेकला : कार्तिक पूर्णिमा एवं बोईतो बंदाणों उत्सव के मद्देनजर सरायकेला नगर पंचायत अध्यक्षा मिनाक्षी पट्टनायक गुरुवार को खरकई नदी के विभिन्न घाटो का निरीक्षण किये। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्षा ने माजना घाट व तेलीसाई घाट समेत विभिन्न घाटो की साफ सफाई व पहुंच पथ का जायजा लिया।

नगर पंचायत अध्यक्षा ने घाटो में की गई साफ सफाई व अन्य व्यवस्था पर संतोष जाहिर करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कहा भक्त श्रद्वालुओं को घाटो में किसी प्रकार की असुविधा नही होनी चाहिए। नगरवासियो द्वारा मुख्य रुप से माजना घाट व तेलीसाई घाट में कार्त्तिक पूर्णिमा मनाया जाता है। नगर पंचायत अध्यक्षा ने समस्त नगरवासियो को कार्त्तिक पूर्णिमा व बोइतो बंदाणो उत्सव की बधाई व शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर नगर प्रबंधक महेश जारीका,सफाई पर्यवेक्षक बबन कुमार,सफाई प्रभारी समीर रजक व दुखुराम साहू समेत अन्य उपस्थित थे।
Related posts:

