Advertisements
Spread the love

सरायकेला: सरायकेला प्रखंड के जगन्नाथपुर में चल रहे 13 दिवसीय भागवत गीता पाठ का रविवार को हवन व पूर्णाहुति के साथ विधिवत समापन हुआ। भागवत गीता पाठ के दौरान संपूर्ण भागवत कथा का पाठ किया गया। सम्पूर्ण श्रीमद् भागवत महापुराण की व्याख्या व्यास पीठ पर विराजे पंडित रामानाथ होता,पंडित मंगला चरण महापात्र,बसंत कुमार प्रधान,दिनेश कुमार प्रधान,मुनु प्रधान,नर्मदा देवी,कृष्ण कुमार प्रधान व चंद्रशेखर प्रधान के मुखारवृंद से उपस्थित भक्तों ने श्रवण किया। इस 13 दिवसीय भागवत गीता पाठ से संपूर्ण क्षेत्र भक्तिमय हो गया और भक्ति से सारोवार होकर भक्त झूम उठे।

Advertisements

 

भागवत कथा के दौरान भगवान श्री कृष्ण जी के वात्सल्य प्रेम,असीम प्रेम के अलावा उनके द्वारा किए गए विभिन्न लीलाओं का वर्णन कर वर्तमान समय में समाज में व्याप्त अत्याचार, अनाचार, कटुता, व्याभिचार को दूर कर सुंदर समाज निर्माण के लिए युवाओं को प्रेरित किया गया। बताया गया भागवत कथा के श्रवण से ही मानव जगत का कल्याण हो सकता है इसलिए मानव को सच्चे मन से भागवत कथा का श्रवण करना चाहिए। भागवत कथा के समापन पर भक्त श्रद्वालुओं व श्रोताओं के बीच भंडारा का आयोजन कर महाप्रसाद का वितरण किया गया। भागवत कथा के दौरान स्थानीय कलाकारो द्वारा भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भागवत कथा के अंतिम दिन भाजपा नेता गणेश माहली,जिला परिषद् के अध्यक्ष शकुंतला महाली व जिला मंत्री सूर्या देवी ने अपने समर्थको संग पहुंचकर माथा टेका और क्षेत्र के सुख,शांति व समृद्वि की कामना की। गणेश माहली ने कहा समाज में इस प्रकार के धार्मिक अनुष्ठान से समाज के विकास व हित में कार्य करने की नई प्रेरणा व शक्ति मिलती है। कथा के सफल आयोजन में पंचानन महतो,मधु मंडल,सहदेव सरदार,शंभूनाथ प्रधान,देवीदत्त प्रधान,विमल प्रधान,शेखर प्रधान,सुंदर प्रधान,हिमांशु प्रधान,विष्णु प्रधान,वशिष्ट प्रधान,राजेन्द्र प्रधान,दीपक प्रधान,हीरेन प्रधान,श्रीधर प्रधान,अजीत प्रधान व सारंगधर प्रधान समेत समस्त ग्रामीणों का सराहनीय योगदान रहा।

You missed