
सरायकेला: सरायकेला-कांड्रा मुख्य मार्ग पर मुड़िया में एक अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार चाईबासा निवासी आसिम सागर तोपनो नामक 40 वर्षीय व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसमें उसके एक पैर पर अधिक चोटे आई हैं वहीं घटना के बाद आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से घायल व्यक्ति को रोड एंबुलेंस से सरायकेला सदर अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना की मिली जानकारी के अनुसार असीम सागर टाटा से वापस अपने घर चाईबासा लौट रहा था कि इसी दौरान मुड़िया में एक अज्ञात ट्रक ने बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी जिसमें व गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं इधर घटना की सूचना मिलने के बाद सरायकेला पुलिस भी मौके पर पहुंची और पूरे घटना की जानकारी हासिल की जिसके बाद बाइक को अपने कब्जे में लेकर घायल व्यक्ति को अस्पताल भिजवाया और पूरे मामले की जांच करने में जुट गई।


