Advertisements
Spread the love

मुरुप में लघु सोलर जल मीनार की हुई मरम्मती…

 

सरायकेला: संजय मिश्रा

Advertisements

सरायकेला प्रखंड के अन्तर्गत पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा चलाई जा रही जल जन मिशन के तहत मुरुप गाँव के महतो टोला निवासी हेमसागर प्रधान के घर के सामने अवस्थित खराब पड़ी लघु सोलर जल मीनार की मरम्मती कराई गई, जो पिछले कई दिनों से खराब पड़ी थी। जिसकी सुधि लेने वाला कोई नहीं था, तब इसकी शिकायत मुरुप के ग्रामीणों ने डिजिटल इंडियन का परिचय देते हुए ऑनलाइन “झार जल पोर्टल” पर कर दी थी। शिकायत का निष्पादन मंगलवार को हुआ। सोलर जल मीनार की मरम्मती से लोगों में जो पेयजल की समस्या थी, उसका समाधान हो गया। बहरहाल यहाँ के स्थानीय ग्रामीणों ने खराब लघु जल मीनार की मरम्मत कराने हेतु संबंधित विभाग के प्रति आभार प्रकट करते हुए उन्हें धन्यवाद दी है। मौके पर मुरुप पंचायत के प्रभारी मुखिया तापस कुमार महतो, हेमसागर प्रधान, विकास प्रमाणिक, संतोष महतो आदि उपस्थित रहे।