Spread the love

भारत श्री अवार्ड से सम्मानित विभूतियों को सांसद संजय सेठ ने किया सम्मानित

Advertisements
Advertisements

✍️ Arjun Kumar Pramanik

नामकुम/रांची : कुशीनगर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय मिलन समारोह में एक्यूप्रेशर, योगा और नेचुरोपैथी के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित विभूतियों को रांची के सांसद एवं केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने सम्मानित किया। सम्मान पाने वालों में डॉ. मधुसूदन पांडे, डॉ. बलराम महतो, अनुज कुमार सिंह और महेश प्रजापति शामिल हैं।

सांसद संजय सेठ ने अपने आवास पर आयोजित समारोह में कहा कि यह झारखंड के लिए गर्व की बात है कि इन विभूतियों ने न केवल राज्य बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने आश्वस्त किया कि एक्यूप्रेशर परिषद झारखंड शाखा, टाटीसिलवे सेंटर से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए आयुष मंत्रालय से वार्ता कर पहल की जाएगी। सांसद ने यह भी कहा कि इन विभूतियों को हम अपने स्तर से मेडल देकर सम्मानित करेंगे।

कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता राजेश मिश्रा, पत्रकार सुरेंद्र ठाकुर, नरेश महतो, रोहित श्रीवास्तव, सत्यजीत सिंह, के डी सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। इस दौरान परिषद के सदस्यों ने सांसद संजय सेठ को पारंपरिक पगड़ी और शॉल भेंट कर सम्मानित किया।