Advertisements
Spread the love

सरायकेला नगर क्षेत्र के छठ घाटों का एसपी मुकेश लुणायत ने किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

Advertisements

रिपोर्टर – जगबंधु महतो

सरायकेला । छठ पर्व के मद्देनज़र सरायकेला नगर क्षेत्र के प्रमुख छठ घाटों का पुलिस अधीक्षक मुकेश लुणायत ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जगन्नाथ और कुदरसाई छठ घाट का संयुक्त रूप से जायजा लिया। निरीक्षण के समय अनुमंडल पदाधिकारी निवेदिता नियति, नगर पंचायत प्रशासक समीर बोदरा, थाना प्रभारी विनय कुमार तथा नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी उपस्थित थे।

निरीक्षण के दौरान एसपी लुणायत ने घाटों की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, लाइटिंग और पार्किंग की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। घाट परिसर में नुकीले पत्थरों पर मिट्टी डाली जाए, पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था हो और पार्किंग के लिए समुचित स्थान सुनिश्चित किया जाए ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की असुविधा न हो।

नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज चौधरी ने कहा कि प्रशासन की यह पहल यह दर्शाती है कि आगामी छठ पर्व श्रद्धा और सुरक्षा दोनों के साथ मनाया जाएगा। वहीं एसडीओ निवेदिता नियति और नगर प्रशासक समीर बोदरा ने बताया कि छठ पर्व को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी विभागों के बीच समन्वय स्थापित किया जा रहा है।