Spread the love

सरस्वती पूजा के अवसर पर खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन…

सरायकेला: संजय मिश्रा : राजनगर प्रखंड के विक्रमपुर में सरस्वती यंग स्पोर्टिंग क्लब के तत्वावधान में तीन दिवसीय सरस्वती पूजा सह खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बालक बालिकाओं के लिए खेलकूद प्रतियोगिता एवं डांस कॉम्पिटिशन का आयोजन किया गया। जिसमें बालक वर्ग के बिस्कुट रेस में देवराज कैर्वत, बादल महतो, मैजिक बॉल रेस में कृष्णा महतो, राजकुमार महतो, चेयर रेस में विशाल कैर्वत, राजकुमार महतो क्रमशः प्रथम व द्वितीय हुए। बालिका वर्ग के चेयर रेस में ममता कैवर्त, सुमित्रा महतो, मैजिक बॉल में निशा मुखी, लक्ष्मी महतो, नंबर मैचिंग रेस में जमुना महतो, प्रियंका कुमारी, चॉकलेट रेस में लक्ष्मी महतो, राशि कैवर्त, ग्लास रेस में प्रियंका कैबर्त, जमुना महतो, फूंक रेस में जश्मी किस्कू, मालती सोय, फैंसी ड्रेस में सुष्मिता कैवर्त, निकिता कैवर्त, बिस्किट रेस में शिवानी पूर्ति, प्रियंका पूर्ति क्रमशः प्रथम व द्वितीय हुए।

टुसू प्रतियोगिता में बजरंग क्लब बुरुडीह को प्रथम पुरस्कार मिला। डांस कॉम्पिटिशन में गर्ल्स डांस ग्रुप बाना प्रथम, रिया पति द्वितीय, पूर्णिमा ग्रुप तृतीय स्थान पर रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित डुमरडीहा पंचायत के मुखिया निमाय सोरेन एवं विशिष्ट अतिथि विक्रमपुर के ग्राम प्रधान रामप्रसाद महतो, बुरुडीह के ग्राम प्रधान महादेव पति एवं गोपबन्धु उच्च विद्यालय हामंदा के पूर्व प्रधानाध्यापक नुनुराम महतो द्वारा सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कमेटी के अध्यक्ष गणेश चंद्र महतो, सचिव कृष्ण चंद्र महतो, कोषाध्यक्ष मिथुन पूर्ति, सदस्य विजय पूर्ति, संजय पूर्ति, बिर सिंह पुर्ती, मंगल सोय, मुकुंद विष्णु लोहार, विष्णु हेंब्रम विशाल हेम्ब्रम, अर्जुन पूर्ति, विकास पूर्ति, प्रोमाद मंडल, सोमनाथ पति, मुकेश पति, दीपक मंडल, नीतीश महतो, अजय कुमार महतो, विकास बारीक, राम चंद्र महतो, मंगल सोय एवं ग्रामवासी का सराहनीय योगदान रहा।

Advertisements

You missed