Spread the love

मुख्य सचिव, झारखंड सरकार की अध्यक्षता में वीडियो

कांफ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न विकास योजनाओं की हुई

समीक्षा बैठक,आगामी 29 दिसंबर को राज्य सरकार के 3 वर्ष

पूरे होने के आलोक में जिला स्तरीय कार्यक्रमों के सफल

क्रियान्वयन के दिए निर्देश…

सरायकेला Sanjay। मुख्य सचिव झारखंड सरकार की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के सभी उपायुक्तों, सभी जिला कृषि पदाधिकारी, सभी जिला कल्याण पदाधिकारी, सभी जिला पशुपालन पदाधिकारी, सभी जिला समाज कल्याण पदाधिकारी व अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक की गई। बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा कर सभी संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया गया। बैठक में सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना, सुखाड़ राहत योजना, स्कॉलरशिप योजना व अन्य विकास योजनाओं की समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में विभागवार विभिन्न पहलुओं की समीक्षा कर सभी जिला कृषि पदाधिकारियों को सुखाड़ राहत योजना के सफल क्रियान्वयन एवं ज्यादा से ज्यादा संख्या में सभी योग्य किसानों का निबंधन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया।

इसके अलावा मुख्य सचिव ने पशुधन विकास योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान चलाकर मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित कराएं तथा ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगों को इस योजना से जोड़ें। इसके अलावा मुख्य सचिव ने सावित्रीबाई फूले किशोरी समृद्धि योजना के समीक्षा के क्रम में कहा कि सभी योग्य किशोरियों को अधिकाधिक संख्या में इस योजना से जोड़ते हुए लाभान्वित किया जाए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का प्रयास है कि राज्य की सभी योग्य बच्चियों को उनका अधिकार मिले, उनको अच्छी शिक्षा मिले।

उन्होंने कहा कि इस योजना का सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित कराएं। समीक्षा के क्रम में मुख्य सचिव ने कहा कि आगामी 29 दिसंबर को राज्य सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के आलोक में राज्यस्तरीय तथा जिलास्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम के माध्यम से आम नागरिकों के बीच सरकार द्वारा चलायी गयी कल्याणकारी योजनाओं से लाभुकों के बीच विभिन्न विभागों द्वारा परिसम्पत्ति एवं ऋण तथा अनुदान का वितरण किया जाएगा। इसके सफल क्रियान्वयन को लेकर सभी तैयारियों को जल्द से जल्द पूर्ण करने के उन्होंने निर्देश दिए। जिले के एनआईसी सभागार कक्ष में आयोजित बैठक में उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई, अपर उपायुक्त सुबोध कुमार , जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक व अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

You missed

#ईडी #भारतीय सेना #सीबीआई #आर्मी #फौजी #दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्पिड़न कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चुनाव चोरी जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका देवघर धनबाद नारी उत्पिड़न पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां हजारीबाग

जमशेदपुर : मैईया सम्मान योजना‌ झामुमो के लिए गले की हड्डी बनी क्या ?

जमशेदपुर : जिला स्तरीय चौकीदार नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का आयोजन…