Advertisements
Spread the love

राष्ट्रीय सांबो चैंपियनशिप के स्वर्ण पदक विजेता राहुल प्रमाणिक

को किया गया सम्मानित….

सरायकेला Sanjay : सरायकेला प्रखंड के मुरूप स्थित अर्जुन पुस्तकालय में राष्ट्रीय सांबो चैंपियनशिप के स्वर्ण पदक विजेता राहुल प्रमाणिक को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। मुरूप निवासी भुवानी प्रमाणिक ( रोजगार सेवक ) के पुत्र राहुल प्रमाणिक ने राष्ट्रीय सांबो चैंपियनशिप के 64 किग्रा जूनियर वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर अपने परिवार के साथ जिला व पूरे राज्य का मान बढ़ाया है। जानकारी हो राष्ट्रीय फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में हरियाणा सांबो एसोसिएशन द्वारा आयोजित 13 वीं राष्ट्रीय सांबो चैम्पियनशिप 2022 का आयोजन हरियाणा के सरदार पटेल स्पोर्टस एकादमी बघोत महेन्द्रगढ़ में 18 से 20 नवम्बर तक आयोजित हुई जिसमे 33 राज्य के लगभग 800 खिलाड़ी शामिल हुए।

Advertisements

जिसमे झारखंड की टीम ने 5 स्वर्ण पदक जीता। स्वर्ण पदक विजेता राहुल प्रमाणिक ने अपनी सफलता का श्रेय माता अंजली प्रमाणिक, पिता भुवानी प्रमाणिक व अपने शिक्षकों को दी है। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव सिकंदर महतो समेत सभी पदाधिकारियो ने भी राहुल प्रमाणिक के इस सफलता पर बधाई व शुभकामनाएं देते हुए उसके उज्जवल भ‌विष्य की कामना की है। मौके पर अर्जुन पुस्तकालय के अध्यक्ष हेमसागर प्रधान, शिक्षक धर्मेंद्र प्रधान, देवदत्त प्रधान, भुवानी प्रधान, शिबू प्रमाणिक, देवाशीष प्रमाणिक, विकास प्रमाणिक, निरंजन प्रमाणिक, मृत्युंजय प्रमाणिक, धनंजय प्रमाणिक, महादेव प्रमाणिक व अमित प्रमाणिक समेत अन्य उपस्थित रहे।

You missed

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्पिड़न किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा चोरी जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

रांची : पंचायती राज का सपना धरातल में कहां तक सच हो पाया है ?