Advertisements
Spread the love

श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटी का हुआ पुनर्गठन, सनद कुमार आचार्य उर्फ टुलु आचार्य बने अध्यक्ष…

सरायकेला: संजय मिश्रा

Advertisements

वर्ष 2023 में मां दुर्गा पूजनोत्सव के संचालन को लेकर श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति इंद्रटांडी का पुनर्गठन किया गया। इसे लेकर इंद्रटांडी स्थित दुर्गा पूजा मंडप में कमेटी के सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक सुबोध कुमार पाणिग्राही की अध्यक्षता में की गई। जिसमें तीन प्रस्ताव पारित करते हुए मां दुर्गा पूजा महोत्सव के लिए श्री श्री दुर्गा पूजा कमेटी-2023 का पुनर्गठन किया गया। इसमें सर्वसम्मति से सनद कुमार आचार्य उर्फ टुलु आचार्य को कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया। इसी प्रकार प्रभात कुमार सतपथी को उप-अध्यक्ष, शांतनु सतपथी को उपाध्यक्ष, जितेंद्र आचार्य उर्फ शंभू आचार्य को सचिव, शुभाशीष पाणिग्राही को सहसचिव, सरोज कुमार आचार्य को कोषाध्यक्ष, विष्णुदेव आचार्य एवं गणेश कुमार मिश्रा को उपकोषाध्यक्ष बनाया गया।

बैठक में सभी धार्मिक अनुष्ठानों और संस्कारों के साथ मां दुर्गा पूजन उत्सव के आयोजन का प्रारूप तैयार किया गया। बताया गया कि दीपक पाणिग्राही मां दुर्गा पूजा महोत्सव के यजमान होंगे। तथा पुजारी पंडित चंद्रशेखर मिश्र द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा संपन्न कराई जाएगी। पूजा सहायक भंडारी सानबाबू बारीक होंगे। समिति के अध्यक्ष सनद कुमार आचार्य उर्फ टुलु द्वारा मां दुर्गा के पूजन उत्सव के लिए मूर्ति दान किया जाएगा।

You missed