Advertisements
Spread the love

छऊ नृत्य और लोक नृत्य के महाकुंभ के साथ संपन्न हुआ राजकीय चैत्र पर्व महोत्सव-2024.

सरायकेला (संजय मिश्रा) : सरायकेला स्थित भगवान बिरसा मुंडा स्टेडियम में राजकीय चैत्र पर्व छऊ महोत्सव सह पर्यटन मेला-2024 के समापन समारोह कार्यक्रम में नगर आयुक्त आलोक कुमार सहित अन्य अतिथियों ने शनिवार को दीप प्रज्वलित कर महोत्सव का शुभारंभ किया। नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले दलों को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया।

Advertisements

समारोह में अतिथियों व कलाकारों को प्रतीक चिन्ह, प्रशस्ति पत्र व अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। जिसके पश्चात यात्राघट के दौरान संगीतमय अराधना कला केंद्र के वाद्यकारों द्वारा किया गया। सरायकेला छऊ की प्रस्तुति कला केंद्र के कलाकारों द्वारा किया गया। महानायक गुरुड (नृत्य नाटिका) की प्रस्तुति पद्मश्री शशधर आचार्य एवं दल द्वारा किया गया। इसके पश्चात सरायकेला छऊ की प्रस्तुति की गई।

छऊ का प्रदर्शन देख दर्शकों ने जमकर तालियां बजाई। इस दौरान बिरसा मुंडा स्टेडियम खचाखच दर्शकों से भरा हुआ रहा। रात्रि 11 बजे तक दर्शकों ने उत्साह के साथ कलाकारों को हौसला बढ़ाया। इस दौरान जिला प्रशासन द्वारा जिले के छऊ कलाकारों को प्रशस्ति पत्र, शाल व पौधा देकर सम्मानित किया।


ग्रामीण छऊ कलाकारों को भी शामिल किया गया प्रतियोगिता में:-
राजकीय चैत्र पर्व छऊ महोत्सव-2024 में पहले ग्रामीण छऊ कलाकारों को शामिल नहीं किया गया था। जिससे कारण ग्रामीण छऊ कलाकारों में रोष व्याप्त था। उपायुक्त को किए गए पत्राचार के बाद उपायुक्त रविशंकर शुक्ला के निर्देश पर सरायकेला व मानभूम के छह ग्रामीण छऊ कलाकारों के बीच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यहां बता दें कि पिछले वर्ष करीब 17 से 18 टीम ग्रामीण छऊ कलाकारों ने राजकीय महोत्सव में हिस्सा लिया था। लेकिन इस बार काफी कम समय में उन्हें सूचित किया गया। जिसके कारण कई ग्रामीण कलाकार प्रतियोगिता में शामिल नहीं हो पाए।