Advertisements

आंधी-बारिश ने गिराया 9 डिग्री तक रांची का तापमान, झारखंड के कई इलाकों में तेज हवा के साथ हुई
रांचीः राजधानी रांची में शाम से ही बादल छाये हुए थे लेकिन रात आठ बजे के बाद झोंकेदार हवाओं के साथ बारिश ने तापमान को 9 डिग्री तक गिरा दिया। राज्य के कई इलाकों में बारिश ने तापमान को गिराकर उसे खुशनुमा बना दिया। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में 21 और 22 मार्च के लिए अलर्ट जारी किया गया है।
राजधानी रांची में बारिश की वजह से सड़क पर आम दिनों की तरह आवाजाही नहीं हो सकी। लोगों ने मौसम को देखते हुए घरों में रहना पसंद किया। लोहरदगा में बिजली गिरने से एक की मौत हो गई जबकि तीन अन्य के झुलसने की सूचना है।
