Spread the love

ग्रामीण श्रम शक्ति जागरूक होकर योजनाओं का लाभ लें: आर के गोप…

सरायकेला Sanjay। राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा एवं विकास बोर्ड (श्रम एवं रोजगार मंत्रालय,भारत सरकार) क्षेत्रीय निदेशालय जमशेदपुर के तत्वाधान में सरायकेला प्रखंड के अन्तर्गत गुराडीह के नव प्राथमिक विद्यालय प्राँगण में एकदिवसीय अल्प अवधि प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उदघाटन बोर्ड के वरिष्ठ शिक्षा पदाधिकारी राज किशोर गोप ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में नारी सशक्तिकरण की वर्तमान प्रासंगिकता पर चर्चा करते हुए कहा कि जब तक समाज में महिलाएं शिक्षित एवं जागरूक नहीं होंगी तब तक हम विकासशील समाज की कल्पना को साकार नहीं कर पाएँगे।

Advertisements

श्री गोप ने भारत सरकार द्वारा 26 अगस्त 2021 से क्रियान्वित ई-श्रम कार्ड का लाभ उठाने हेतु निबंधन कराने को कहा। उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि ग्रामीण श्रम शक्ति के मध्य जागरूकता की कमी के कारण सरकार द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं का लाभ से वंचित रह रहे हैं। ई-गवर्नेंस को देश में बढ़ावा देने के लिए तथा सभी प्रकार के सरकारी एवं गैर सरकारी कार्यों का निष्पादन ऑन लाईन माध्यम करने हेतु भारत सरकार ने डिजीटल इण्डिया कार्यक्रम की शुरुआत की है। उन्होंने ग्रामीण श्रम शक्ति का आह्वान किया कि वे डिजिटल इंडिया से जुड़कर वितीय लेन-देन डिजीटल मॉड में करने का

सुझाव दिया ताकि प्रधानमंत्री के सपनों का भारत बनाया जा सके। इन्हीं उद्देश्यों कि पूर्ति एवं देश में ज्ञानवान श्रम शक्ति का निर्माण हेतु बोर्ड 1958 से संकल्पवद्ध है। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि वन एवं पर्यावरण तथा जलवायु परिवर्तन अश्विनी सिंहदेव उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन बोर्ड के कार्यक्रम समन्वयक हेमसागर प्रधान ने किया। उन्होंने आयुष्मान भारत योजना, श्रम योगी मानधन योजना, झारखंड सरकार का बीओसी कार्ड निबन्धन प्रक्रिया के बारे में प्रतिभागियों को बताया। कार्यक्रम में 100 महिला एवं पुरुष श्रमिकों ने भाग लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विकास प्रमाणिक, कमलता महतो, सबिता देवी, कमला देवी, राजेश प्रधान आदि का विशेष योगदान रहा।

Advertisements

You missed