Advertisements
Spread the love

बालक मध्य विद्यालय सरायकेला में शिक्षक अभिभावक गोष्ठी का हुआ आयोजन….

सरायकेला Sanjay । विभागीय कार्यक्रम के अनुसार सरायकेला स्थित बालक मध्य विद्यालय में शिक्षक अभिभावक गोष्ठी का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक गंगाराम तियु की अध्यक्षता में आयोजित उक्त शिक्षक अभिभावक गोष्ठी में सभी शिक्षक सहित 35 अभिभावक मौजूद रहे। बैठक में स्कूली बच्चों में अनुशासन बनाए रखने के साथ-साथ विद्यालय में नियमित उपस्थिति को लेकर विचार विमर्श किया गया। साथ ही अभिभावकों से विद्यालय के सुचारू संचालन को लेकर सलाह लिए गए। इस अवसर पर खेलो झारखंड 2022 में प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में विद्यालय के बच्चों द्वारा किए गए उम्दा प्रदर्शन पर अभिभावकों द्वारा खुशी जताई गई।

Advertisements

You missed

घाटशिला : पश्चिम बंगाल, असम एवं पुंडूचेरी में भाजपा की जीत से भाजपाइयों में हर्ष की लहर