Advertisements
Spread the love

शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त संपन्न हुई दूसरे दिन की भी 11वीं बोर्ड की परीक्षा…

सरायकेला: संजय मिश्रा । झारखंड अधिविद् परिषद रांची के तत्वावधान आयोजित की जा रही 11वीं बोर्ड की परीक्षा के दूसरे दिन की प्रथम पाली में फिजिक्स एवं केमिस्ट्री तथा एसीटी एवं बीएसटी की परीक्षा आयोजित की गई। जिसमें जिले में कुल नामित 2993 परीक्षार्थियों में से 2810 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। 183 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।

Advertisements

इसी प्रकार द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट आर्ट्स की ऑप्शनल सब्जेक्ट प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय की परीक्षा आयोजित की गई। जिसमें जिले भर में कुल 8289 परीक्षार्थियों में से 8057 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। जबकि 232 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा संचालन का अनुश्रवण कर उक्त जानकारी देते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी जितेंद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि बुधवार को आयोजित की गई दूसरे दिन की भी 11वीं बोर्ड की परीक्षा जिले भर में कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण संपन्न हुई।