Spread the love

हर हर गंगे के उद्घोष के साथ शुरू हुआ बड़ा काकड़ा गांव में क्षेत्र प्रसिद्ध साप्ताहिक मां गंगा पूजन उत्सव और गंगा मेला…

सरायकेला संजय मिश्रा:

सरायकेला। साकार रूप में मां गंगा की वार्षिक पूजा को लेकर बड़ा काकड़ा गांव में दो स्थानों पर मां गंगा के साप्ताहिक पूजन उत्सव का शुभारंभ किया गया। मूल रूप से क्षेत्र में अच्छी वार्षिक कृषि और पर्याप्त वर्षा के लिए कृषि संस्कृति से जुड़ी उक्त पूजन उत्सव का उद्घाटन स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा किया गया। बताया गया कि आगामी 20 जनवरी को 25 फीट ऊंचे ताड़का दहन एवं 21 जनवरी को कलश विसर्जन एवं शोभायात्रा के साथ साप्ताहिक मां गंगा पूजन उत्सव सह मेला का समापन किया जाएगा।

गांव में ही दो स्थानों पर पूजी जा रही हैं मां गंगा:-
ग्राम क्षेत्र में प्राचीन आयोजक समिति नवयुवक आदिवासी कल्याण समिति बड़ा कांकड़ा के तत्वावधान मां गंगा के पूजन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसका उद्घाटन बड़ा कांकड़ा मुखिया मीना देवी एवं समाजसेवी दुलाल सरदार सहित आयोजक समिति के अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

जिसमें पुजारी पंडित नंदलाल मिश्रा द्वारा पूजा कराई जा रही है। समिति के अध्यक्ष श्यामाचरण तियु, महासचिव विष्णु कुमार तियु, जयदेव महतो एवं विश्वजीत तियु, उपाध्यक्ष शिव शंकर जामुदा एवं अमित कुमार महतो, उपसचिव कृष्णा चंद्र महतो, सूरज जामुदा एवं समीर महतो, कोषाध्यक्ष धनंजय तियु एवं राजेश महतो तथा उपकोषाध्यक्ष अनिल महतो सहित समिति के अन्य सदस्य मौके पर पूजा कार्यक्रम का संचालन करते रहे। इसी प्रकार ग्राम क्षेत्र में एक अन्य मां गंगा पूजन उत्सव राधा कृष्ण गंगा क्लब के तत्वाधान आयोजित आयोजन में पुजारी पंडित लखन मिश्रा द्वारा मंत्रोच्चार के बीच साप्ताहिक मां गंगा पूजन संपन्न कराया जा रहा है।

इस वर्ष अयोध्या के तर्ज पर श्रीराम मय बना है देव सभा:-
मां गंगा पूजन उत्सव के दौरान नवयुवक आदिवासी कल्याण समिति के तत्वावधान धार्मिक प्रसंगों पर आयोजित किए जाने वाले देव सभा में इस वर्ष अयोध्या धाम के तर्ज पर लंका विजय के बाद भगवान श्री राम के अयोध्या वापसी के प्रसंग को प्रदर्शित किया गया है। जो पूजन के लिए पहुंच रहे भक्तों और दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन रहा है। साथ ही इस वर्ष 25 फीट ऊंचे ताड़का दहन की तैयारी भी भक्तों में उत्सुकता का विषय बना हुआ है।

Advertisements

You missed