Spread the love

योजनाओं का लाभ पात्रों तक समयबद्ध व पारदर्शी तरीके से पहुंचे : उपायुक्त अभिजीत सिन्हा

Advertisements
Advertisements

दुमका ब्यूरो : मौसम गुप्ता

दुमका । समाहरणालय सभागार में आज उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में समन्वय समिति की विस्तृत बैठक आयोजित हुई। बैठक में सभी विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचल अधिकारी मौजूद रहे।

उपायुक्त ने एक-एक कर सभी विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा की और स्पष्ट निर्देश दिया कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का उद्देश्य आम जनता के जीवन में सुधार लाना है, इसलिए हर पात्र लाभुक तक योजनाओं का लाभ समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पहुँचना चाहिए।

बैठक में दीदी की दुकान योजना, मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan), हर घर नल योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY), मनरेगा तथा मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना जैसी योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई।

उपायुक्त ने कहा कि सभी विभाग अपने कार्यों की अद्यतन प्रगति रिपोर्ट नियमित रूप से प्रस्तुत करें। योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने विभागीय अधिकारियों से आपसी समन्वय बनाए रखने और जिले के समग्र विकास को गति देने का आह्वान किया।

बैठक में उप विकास आयुक्त, सहायक समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी समेत सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

You missed