Advertisements
Spread the love

सदर प्रखंड दुमका के बरतल्ली पंचायत भवन में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन…

दुमका ब्यूरो (मौसम कुमार)

Advertisements

सदर प्रखंड दुमका के बरतल्ली पंचायत भवन में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया| इस दौरान ग्रामीणों को केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी देते हुए सूबे की पूर्व मंत्री डॉ लुईस मरांडी ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में जहां देश वैश्विक स्तर पर आगे बढ़ रहा है, वहीं देश का सम्मान भी बढ़ रहा है|देश की जनता की छोटी छोटी मूलभूत समस्याओं के प्रति प्रधानमंत्री जी की सोच एवं प्रयास अभूतपूर्व है। मनुष्य के जीवन की हर मूलभूत समस्याओं को प्रधान मंत्री जी ने दूर करने का प्रयास किया है,

चाहे वह शिक्षा,स्वास्थ्य,ग़रीब कल्याण से संबंधित योजनाएं हो या फिर मुद्रा योजना,किसान सम्मान निधि की बात करें या जन धन खाता खोलवाने की बात,मोदी जी के नेतृत्व वाली एनडीए की सरकार ने कई ऐसी दूरगामी सोच वाली योजना शुरू की है जिसका लाभ अब देश की जानता को मिलना प्रारंभ हो गया है। महिलाओं में जागृति और जागरूकता आयी है।मौके पर गांदो मंडल अध्यक्ष गणपति पाल,जिला कार्यसमिति सदस्य मार्शल ऋषिराज टुडू,मंडल महामंत्री अरविंद,मुखिया, लोकसभा विस्तारक बिजेंद्र कुमार, मुखिया,पंचायत समिति सदस्य,वार्ड सदस्य,साथ साथ अन्य सभी ग्रामीण भी उपस्थित थे।

You missed