Advertisements
Spread the love

 

प्रखंड की 15वीं वित्त आयोग योजना में बाहरी ठेकेदारों पर कांग्रेस कांग्रेस पार्टी ने किया विरोध।

Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर /पोटका अभिजीत सेन

कांग्रेस पार्टी के जिला सचिव जयराम हांसदा व वरिष्ठ नेता सुबोध सिंह सरदार ने संयुक्त रूप से आरोप लगाते हुए कहा है कि पोटका प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में 15वीं वित्त आयोग से विभिन्न विकास योजनाओं का कार्य लाभुक समिति के बदले बाहरी ठेकेदारों द्वारा काम कराया जा रहा है। इस कारण स्थानीय लोगों को रोजगार नहीं मिल पा रहा है। कांग्रेस पार्टी इसका कड़ा प्रतिवाद करती है। नेताद्धय ने ग्रामीणों से अपील किया है कि अपने हक अधिकार के प्रति जागरूक हो,अन्यथा भ्रष्ट अधिकारी व  बाहरी ठेकेदार सांठगांठ कर आपका रोजगार का जरिया छीन लेगा। पंचायत अधीन विकास योजना का काम स्थानीय लाभूक समिति गठित कर कर करवाने में सरकार का उद्देश्य ग्रामीणों को स्वाबलंबी बनाना है। लेकिन इसकी अनदेखी किया जा रहा है। प्रखंड विकास पदाधिकारी का 15वीं वित्त आयोग से निर्मित विकास योजनाओं का निरीक्षण सिर्फ फाइलों तक ही सीमित है। यहां 5वीं अनुसूचित क्षेत्र में पेसा कानून लागू है। ग्रामसभा के नियम कानून को ताक में रखकर ग्रामीणों के हक अधिकारों को ठगा जा रहा है। सारे नियम कानून को ताक में रह कर बाहरी ठेकेदारों को लाभ पहुंचाया जा रहा है, । कांग्रेस पार्टी के सचिव जयराम हांसदा ने ग्रामीणों को अपने हक के प्रति जागरूक होने की अपील करते हुए , उन्होंने कहा कि 15 जुलाई से इसके विरोध में प्रखंड मुख्यालय में हुड़का जाम किया जाएगा।

You missed