Spread the love

भगवान बिरसा मुंडा शहादत दिवस पर कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Advertisements
Advertisements

राँची/अनगड़ा : भगवान बिरसा मुंडा की शहादत दिवस के अवसर पर अनगड़ा प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी ने अनगड़ा अंचल मैदान में स्थित उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने अंग्रेजों के खिलाफ आदिवासी समुदाय के अधिकारों की रक्षा के लिए ऐतिहासिक संघर्ष किया। उनका नेतृत्व, विशेष रूप से उलगुलान आंदोलन (1899–1900), भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने न सिर्फ ब्रिटिश हुकूमत को चुनौती दी, बल्कि आदिवासियों के जमीनी अधिकार, आत्म-सम्मान और संस्कृति की रक्षा के लिए अपने प्राण तक न्यौछावर कर दिए।

इस अवसर पर प्रखण्ड अध्यक्ष एतवा उरांव, प्रमुख दीपा उरांव, विधायक प्रतिनिधि श्रवण कुमार मुंडा, पश्चिमी मंडल अध्यक्ष रेज़ाक अंसारी, जिला महासचिव शिवदास गोस्वामी, महिला अध्यक्ष सरिता देवी, उपाध्यक्ष किशोर करमाली, अलाम अंसारी, समीम खान, दशरथ पाहन, सूरज  सहित कई गणमान्य नागरिकों और कार्यकर्ताओं ने बिरसा मुंडा को नमन किया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि बिरसा मुंडा की विरासत हम सबके लिए प्रेरणा है और उनकी विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाना हम सबकी ज़िम्मेदारी है।