Spread the love

दहकते अंगारों पर चल व बनस झूला पर झूल शिवभकतो ने दिया आस्था का परिचय, लोटन सेवा सहित धार्मिक अनुष्ठानों का हुआ आयोजन…

मेला में उमड़ी भीड़, झारखंड की संस्कृति की पहचान है मंडा… अंबा प्रसाद…

रामगढ़ ब्यूरो (इन्द्रजीत कुमार)

जिले के भदानीनगर क्षेत्र के पाली गांव में मंडा पूजा का आयोजन हुआ। इस दौरान भगवान शिव-पार्वती का पाठ एवं विवाह को ले भगवान शिव की बारात निकाली गई। जो पूरे गांव का भ्रमण करते हुए माता पार्वती के घर पहुंच। जहां पूरे विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच गोर्साइं व पाहन द्वारा विशेष पूजा-अर्चना कराई गई। अस अवसर लोटन सेवा, मंडा पूजा, फुलखुंदी, बनस झुलाई आदि धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन हुआ। मंडा के अवसर पर बनस झूला पर झूल व दहकते अंगारों पर चलकर शिव भक्तों ने अपने आस्था का परिचय दिया।

रविवार को मुख्य अतिथि बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद ने मंडा मेला का फीता काटकर उद्घाटन किया। मौके पर अंबा प्रसाद ने कहा कि मंडा पूजा झारखंड की सभ्यता व संस्कृति की पहचान है। यह हमें अपने पूर्वजों की याद दिलाती है। उन्होंने कहा कि भक्ति आयोजनो से क्षेत्र में हरियाली-खुशहाली का आगमन होता है।

उन्होंने कहा कि जिस गांव में मंडा पूजा का आयोजन होता है वहां के आसपास का पूरा वातावरण भक्तिमय एवं भगवान भोले शंकर की आशीर्वाद से परिपूर्ण होता है। मौके पर विधायक प्रतिनिधि कृष्णा सिंह, मुखिया रेखा देवी, योगेंद्र सिंह खरवार, जगमोहन बेदिया, प्रदीप बेदिया सहित दर्जनों लोग मौजूद थें।

Advertisements

You missed