Advertisements
Spread the love

“भारत जोड़ों की बात, आम जनों के साथ” अभियान कार्यक्रम को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने की पीसी…

सरायकेला : संजय मिश्रा

Advertisements

सरायकेला। कांग्रेस कमेटी जिला अध्यक्ष विशु हेंब्रम एवं कार्यकारी जिलाध्यक्ष अंबुज कुमार द्वारा प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के निर्देशानुसार सरायकेला परिसदन में संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रभारी संजीव श्रीवास्तव एवं विधानसभा प्रभारी राकेश तिवारी उपस्थित रहे। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी संजीव श्रीवास्तव ने कहा कि आज 16 जुलाई से सरायकेला-खरसावां जिले में “भारत जोड़ो की बात, आम जनों के साथ” अभियान कार्यक्रम के तहत जिले के 1058 गांव तक कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता घर-घर जाएंगे।

राहुल गांधी की भावना एवं अभियान के उद्देश्यों को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। संजीव श्रीवास्तव ने कहा कि कांग्रेस के पदाधिकारीगण जिले के प्रबुद्ध जनों में खासकर के शिक्षक, डॉक्टर, पत्रकार, किसान आदि से मिलकर उनके भावना एवं समस्याओं को जानेंगे और उससे केंद्रीय नेतृत्व और प्रदेश नेतृत्व को अवगत कराएंगे।

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष विशु हेंब्रम ने कहा कि गांव एवं ग्रामीणों की समस्याओं को चिन्हित एवं संकलित करते हुए उन समस्याओं के निराकरण हेतु प्रदेश एवं केंद्रीय नेतृत्व को लिखित में अवगत कराया जाएगा। विशु हेंब्रम ने कहा कि जिस प्रकार मोदी सरकार ने आनन-फानन में राहुल गांधी की सदस्यता को समाप्त करने का तुगलकी काम किया है, उससे देश के आम जनमानस में भारी रोष है। आगामी लोकसभा चुनाव में जनता इसका माकूल जवाब मोदी सरकार को देगी। वहीं दूसरी ओर प्रेस वार्ता को कार्यकारी जिलाध्यक्ष अंबुज कुमार ने संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार, राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा से घबराकर अपने पूंजीपति मित्रों के इशारे पर राहुल गांधी की सदस्यता को रद्द कर दिया, जिसके कारण देशवासियों में काफी रोष है।

अंबुज कुमार ने कहा कि जिस प्रकार देशभर में महंगाई में बेतहाशा वृद्धि हुई है। उसका प्रभाव आम जनजीवन पर पड़ा है। किसान, गरीब, मजदूरों का जीना मुश्किल हो गया है। मोदी सरकार ने शिक्षा को जिस प्रकार से महंगा कर दिया है उससे विद्यार्थियों में काफी रोष देखा जा रहा है।

संपूर्ण झारखंड समेत सरायकेला-खरसावां जिले में 16 जुलाई से 5 सितंबर तक कांग्रेस के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी भारत यात्रा की बात आम जनों के साथ के तहत गांव-गांव में किसानों, मजदूरों, खेतिहर,;शिक्षक बंधुओं, पत्रकार बंधुओं, चिकित्सा सेवा से जुड़े, खिलाड़ियों से मिलकर के उनकी समस्याओं एवं भावनाओं से अवगत होगी और केंद्रीय नेतृत्व को अवगत कराएंगे। कार्यक्रम का समापन जिला स्तर पर शिक्षकों के सम्मान समारोह के साथ 5 सितंबर को संपन्न होगा। खरसावां विधानसभा के प्रभारी राकेश तिवारी ने कहा कि मोदी सरकार अपनी आखिरी सांसें गिन रही है। देश की जनता ने मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने का मन बना लिया है। भारत जोड़ो यात्रा जिले में संगठन को सशक्त करने के लिए मील का पत्थर साबित होगी। प्रेस वार्ता में जिला महासचिव रामा शंकर पांडे, जिला महासचिव टुकुर भंज आदि उपस्थित रहे।

You missed