Advertisements
Spread the love

एकलव्य विद्यालय भवन निर्माण कार्य में बरती जा रही घोर अनियमितता को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन…

सरायकेला Sanjay। राजनगर प्रखंड के गोविंदपुर पंचायत अंतर्गत खैयरबनी मौजा में बन रहे विशाल एकलव्य विद्यालय के निर्माण में बरती जा रही घोर अनियमितता को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा है। कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष बिशु हेंब्रम के नेतृत्व में सौंपे गये ज्ञापन में बताया गया है कि इतने बड़े भवन के निर्माण कार्य में भारत सीमेंट, बांगुर सीमेंट एवं श्री सीमेंट का प्रयोग किया जा रहा है। जो कभी भी क्रेक हो सकता है। मजबूत बुनियाद के लिए गुणवत्ता पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। देखने से लगता है कि संवेदक का किसी तरह जल्दी-जल्दी काम करके पूरा करने का प्लानिंग है। कार्यस्थल पर कोई बोर्ड नहीं लगा है। और ना ही मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी दी जा रही है। रेजा को मात्र ₹200, कुली को ₹250, मिस्त्री को ₹300 और दिन-रात सामान की रखवाली करने वाले चौकीदार को मात्र ₹200 दिया जाता है।

Advertisements

जबकि मजदूरों की न्यूनतम मजदूरी ₹346 निर्धारित है। इस प्रकार मजदूरों के साथ बहुत बड़ी नाइंसाफी हो रही है। उन्होंने मांग की है कि विद्यालय भवन निर्माण कार्य के गुणवत्ता की जांच कर गुणवत्तापूर्ण कार्य करने का आदेश दिया जाए। साथ ही मजदूरों के साथ हो रहे अन्याय पर न्याय करते हुए उनको न्यूनतम मजदूरी देने का आदेश दिया जाए।

अन्यथा मजदूरों का हक दिलाने के लिए जिला कांग्रेस कमेटी आंदोलन करेगी। इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के राजा राम सरदार, जितेन महतो, श्यामपद त्रिपाठी एवं रविंद्र बास्के मुख्य रूप से उपस्थित रहे। ज्ञापन की प्रतिलिपि श्रम अधीक्षक सरायकेला खरसावां को भी प्रतिनिधिमंडल द्वारा सौंपी गई।

You missed

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्पिड़न किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा चोरी जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

रांची : पंचायती राज का सपना धरातल में कहां तक सच हो पाया है ?