Advertisements
Spread the love

पिछड़ा वर्ग आयोग के अनुशंसा के आलोक में तत्काल राज्य सरकार पिछडों को दे 36% आरक्षण…

30 जुलाई को दुमका में आयोजित महाधरना की तैयारी में जुटा मोर्चा…

दुमका ब्यूरो: मौसम गुप्ता

Advertisements

जरमुंडी। पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा संताल परगना के केंद्रीय अध्यक्ष असीम मंडल और प्रधान महासचिव डॉ अमरेन्द्र कुमार यादव ने मोर्चा के प्रमुख साथियों के साथ जरमुंडी में बैठक किया। बैठक की अध्यक्षता समाजसेवी श्रीपति मंडल ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए केंद्रीय अध्यक्ष असीम मंडल ने कहा कि आगामी 30 जुलाई को दुमका समाहरणालय में उपायुक्त के समक्ष आयोजित एकदिवसीय धरना प्रदर्शन के कार्यक्रम में एकजुटता के साथ पिछड़ा वर्ग के सदस्यों को जिला मुख्यालय में अधिक से संख्या में आने का अपील किया गया। उन्होंने कहा कि पिछड़ों को हक़ दिलाने हेतु मोर्चा अंतिम दम तक आंदोलन करते रहेगी।

केंद्रीय प्रधान महासचिव डॉ अमरेन्द्र कुमार यादव ने कहा कि झारखंड गठन के बाद से ही तत्कालीन सरकार के द्वारा भेदभाव पूर्ण कार्रवाई करते हुए दुमका सहित 7 जिलों में पिछड़ा वर्ग का आरक्षण शून्य कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि जातिगत जनगणना करा कर अविलंब पिछड़ों को आबादी के अनुरूप आरक्षण देने की राज्य सरकार ने घोषणा तो किया परन्तु सरकार टालमटोल रवैया अपना रही है। जिसे पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा ने गंभीरता पूर्वक लिया है।

सरकार पिछड़ा वर्ग आयोग के द्वारा पिछड़ा वर्ग को तत्काल दुमका सहित झारखंड राज्य में पिछड़ा वर्ग को 36% आरक्षण देने की अनुशंसा को लागू करने में राज्य सरकार संवेदनशील नहीं है। केंद्रीय उपाध्यक्ष शैलजानंद राय ने सदस्यों में जोश भरते हुए कहा कि पिछड़ा वर्ग को अपना अधिकार माँगने से नहीं मिल सकता है हमें जोरदार आंदोलन कर अधिकार को छीन कर लेने की आवश्यकता है।

मौके पर बुद्धिजीवी मंच के अध्यक्ष शिवनारायण दर्वे, जयकांत जायसवाल, बिहारी यादव, मदन कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष अजय कुमार मंडल, चंद्रकिशोर सिंह, गणेश भंडारी, अमीक कुमार मंडल, मनोज पंजियारा, मनदीप यादव, अशोक यादव सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

You missed

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्पिड़न किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा चोरी जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

रांची : पंचायती राज का सपना धरातल में कहां तक सच हो पाया है ?